देश की प्रतिभावान क्रिकेटर ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला टी 20 टीम में चयनित होने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सम्मानित किया है।
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ 17 अप्रैल से शुरू होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज़ के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
आक्रमक बैटर अनुष्का ने हाल ही में WPL में गुजरात जायंट्स की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था।