Cricromanch

About Us

Your trusted destination for cricket news, live scores, match updates, player stories, IPL coverage, and exclusive insights.

About Cricromanch
 
cricromanch.com सिर्फ एक क्रिकेट वेबसाइट नहीं, बल्कि क्रिकेट के रोमांच की आवाज़ है—जहां हर खबर के पीछे अनुभव है और हर शब्द में खेल का जज़्बा।
करीब 25 वर्षों से अधिक समय से क्रिकेट कमेंट्री की दुनिया में सक्रिय, हमारी आवाज़ ने रेडियो, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाखों क्रिकेट प्रेमियों तक अपनी पहुंच बनाई है। आकाशवाणी, दूरदर्शन, ESPN, Fancode, Jio TV, Hotstar, Star Sports और Nio Sports जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मुकाबलों की लाइव और ऑफ-ट्यूब कमेंट्री का अनुभव हमें खेल की हर बारीकी को समझने की खास नजर देता है।
पिछले 20-21 वर्षों से ग्वालियर में आकाशवाणी के पार्ट-टाइम कॉरेस्पोंडेंट के रूप में जमीनी स्तर पर पत्रकारिता करते हुए, हमने खबरों की सच्चाई को करीब से महसूस किया है। साथ ही, मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग से अधिमान्य पत्रकार के रूप में हमारी पहचान हमारी विश्वसनीयता को और मजबूत बनाती है।
लगभग तीन दशकों के पत्रकारिता अनुभव के साथ, हमने प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्रों में खेल रिपोर्टिंग की है। इसके अलावा, विभिन्न रीजनल न्यूज़ चैनलों में न्यूज़ एंकरिंग और स्ट्रिंगर के रूप में काम करते हुए मीडिया के हर पहलू को करीब से जिया है।
हिंदी वॉइस ओवर, एंकरिंग, क्रिकेट स्क्रिप्टिंग और पॉडकास्टिंग के माध्यम से हमने लगातार ऐसा कंटेंट तैयार किया है जो क्रिकेट प्रेमियों को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि जुड़ाव का एहसास देता है।
cricromanch.com उसी सफर का विस्तार है—जहां आपको सिर्फ स्कोर या खबर नहीं, बल्कि क्रिकेट का असली रोमांच, हर पल, हर अंदाज़ में महसूस होगा।
टैग लाइन: क्रिकेट के रंग-आपके संग
 
Naveen Srivastava
Founder
8085629050, 7987234812
 
 
Our Products